समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर। जिलेभर के पैक्सों के अध्यक्ष, प्रबंधक व व्यापारमंडलों के अध्यक्ष के लिए जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जननायक कर्पूरी सभागार में किया गया। अध्यक्षता सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। संचालन सहकारिता विभाग ने किया। कार्यशाला का दीप जलाकर डीएम रोशन कुशवाहा, बैंक अध्यक्ष के अलावा अन्य अधिकारियों ने किया। इस कार्यशाला का मकसद इसके माध्यम से पैक्सों व व्यापार मंडलों में व्यवसायिक विविधिकरण व बहुउद्देशीय सेवा केन्द्र के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला के मुख्य अतिथि डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि पैक्स व व्यापार मंडलों के अध्यक्ष धान व गेंहू खरीद कार्य से आगे बढ़ कर अन्य क्षेत्रों में भी कार्य कर पैक्सों व व्यापार मंडलों को आगे बढ़ाने के बारे में सोचें। ...