खगडि़या, नवम्बर 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले में धान खरीदारी पर ब्रेक लगा हुआ है। इसके कारण किसानों को औने पौने की कीमत में धान बेचना पड़ रहा है। महाजनों के मनमानी का आलम यह है कि अब धान महज 16 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी कर रहे हैं। किसानों के लिए धान अब धीरे धीरे बोझ बनता जा रहा है। क्योंकि किसानों के बीच पैसे की समस्या व धान भंडारण करने की समस्याओं के कारण धान बेचने की मजबूरी है। ऐसे में सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब तक महज आठ किसानों से सिर्फ तीस एमटी धान की ही खरीदारी की जा सकी है। यह चिंताजनक है।जिले में 33 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है और धान की खरीदारी की इतनी कम मात्रा होने पर पैक्स अध्यक्षों व मिलरों के बीच के समस्या का समाधान करना जरूरी हो गया है। क्वालिटी के नाम पर पैक्स अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.