मधुबनी, जनवरी 31 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। कुल्हड़िया पंचायत पैक्स की वोटर लिस्ट से 61 लोगों के नाम हटाने के मुद्दों को पूर्व प्रत्याशी शिव शंकर मेहता द्वारा लगाए गए आरोपों को पैक्स समिति से जुड़े गुलाब यादव ने अनुचित बताते हुए सिरे से खारिज किया। श्री गुलाब ने यह भी कहा है कि पूर्व प्रत्याशी मनगढ़ंत बातें गढ़ कर वर्तमान समिति पर बेवजह सवाल उठा रहे और सत्यापित सूची को लेकर आमजन में भ्रम फैला रहे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पैक्स की ऑफलाइन सूची ऑनलाइन प्रक्रिया कोरोना काल के बाद हुई। तब समिति प्रशासक के अधीन रही थी, न कि वर्तमान समिति के कार्यकाल में यह सब हुई। समिति पारदर्शी तरीके से कार्य कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.