गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्या बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनसुनवाई में सदर प्रखंड के करुआ खुर्द निवासी अमरेंद्र कुमार उपाध्याय ने पैक्स में किए धान विक्रय का पैसा भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कल्याणपुर पैक्स में वर्ष 2024 में 52 क्विंटल धान विक्रय किए थे। उसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। पिछले दो वर्षों से धान विक्रय के पैसे का भुगतान के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एक छोटे किसान हैं। पैसे के अभाव में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने धान विक्रय के पैसे का भुगतान शीघ्र करने का अनुरोध किया है।रमकंडा प्रख...