लखीसराय, अप्रैल 12 -- मनीष कुमार, लखीसराय। जिले में धान खरीद में बरती गई अनियमितता के मामले में एक ओर जहां लखीसराय के डीएम पर गाज गिर चुकी है वहीं दूसरी ओर जिले के किसान आज भी इस अनियमितता के शिकार बनकर अपना सिर पटक रहे हैं। जिले के हलसी, रामगढ़ चौक प्रखंड सहित सदर प्रखंड के बेलौरी गांव में किसानों की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। खेतों में कड़ी मेहनत कर उपजाया गया धान अब घरों में बोरे में भरकर रखा हुआ है, लेकिन उसकी खरीद नहीं हो रही है। किसानों का आरोप है कि पैक्स द्वारा यह कहकर धान लेने से मना कर दिया गया कि उन्हें जो खरीद लक्ष्य मिला था, वह पूरा हो चुका है। ऐसे में किसान अब मजबूरी में स्थानीय व्यापारियों को कम कीमत पर धान बेचने को विवश हैं।किसानों का कहना है कि धान की खेती शुरू से ही जोखिम और खर्च से भरी होती है। रोपनी के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.