पैक्स चुनाव में 48.64 प्रतिशत हुआ मतदान, अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के बीच हुआ मुकाबला
मधेपुरा, जून 17 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर नगर पंचायत स्थित कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शाम तक कुल 48.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब सभी प्रत्याशी की निगाहें गुरुवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब अध्यक्ष और सदस्य पद के विजेता के नाम की घोषणा होगी। इससे पहले नगर पंचायत क्षेत्र में पैक्स चुनाव के लिए कन्या मध्य विद्यालय परिसर में तीन मतदान केंद्रों पर कुल चार बूथ बनाए गए थे। मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और कहीं से किसी अप्रिय घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.