सीवान, मार्च 19 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के 4 पैक्सों के लिए हुए चुनाव में मतदान का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. लगभग 41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानकारी के अनुसार, कचनार में 458, बघौना में 1191, नयागांव में 964 व भागर में 924 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हरे राम ब्रह्मचारी हाई स्कूल में मतगणना का कार्य किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...