सीवान, अप्रैल 8 -- हसनपुरा, एसं। प्रखंड के रजनपुरा, पकड़ी और शेखपुरा पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव तथा प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर संबंधित पंचायतों में सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5360 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें रजनपुरा पंचायत में 2039, पकड़ी पंचायत में 3167 तथा शेखपुरा पंचायत में 1501 मतदाता शामिल हैं। वहीं प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के चुनाव में 53 मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन 8 और 9 अप्रैल को होगा। इसके...