भागलपुर, मार्च 12 -- प्रखंड के कुल छह पैक्सों में 18 मार्च को संपन्न होने वाले चुनावों में दो पैक्सों के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें मानिकपुर से रहमत अली लगातार तीसरी बार तथा मोहनपुर मधुबन से आनंद मंडल शामिल हैं। जबकि नाम वापसी को लेकर मानिकपुर से मो. शाहिद एवं हरिनकोल पंचायत से दीपिका सिंह ने नाम वापस लिया। उक्त जानकारी निर्वाचन कर्मियों ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...