मधेपुरा, जून 6 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत सिंहेश्वर नगर पंचायत पैक्स चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन कुल तीन अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए और 11 अभ्यर्थियों ने प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए सविता देवी, चंदन कुमार और अजय कुमार यादव ने नामांकन किया है। प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से प्रदीप राम, मुरारी कुमार यादव, शुभम कुमार, नेहा सोनी व राधा देवी ने नामांकन किया है जबकि अनुसूचित जाति वर्ग से बेचो राम, दिलीप रजक व नीलो देवी, पिछड़ा वर्ग से मनोज कुमार राणा और अति पिछड़ा वर्ग से योगेंद्र राम एवं मनोज कुमार राम ने नामांकन किया है। यह भी पढ़ें- बिहमा पैक्स चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू बताया गया कि प्रखंड के सिंहेश्वर नग...