मोतिहारी, फरवरी 8 -- गोविंदगंज। अरेराज प्रखंड के बहादूरपुर व मंगुराहां पंचायत में पैक्स मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में बीती रात सम्पन्न हो गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने बताया कि बहादुपुर पैक्स से अजय ठाकुर और मंगुराहां पैक्स से अभयचंद्र मिश्रा निर्वाचित हुए हैं। बहादुपुर पैक्स चुनाव में अजय ठाकुर को 738 मत व चंद्रभूषण तिवारी को 448 मत प्राप्त हुए। श्री ठाकुर 290 वोट से विजई हुए। दूसरी तरफ मंगुराहां पैक्स से अभयचंद्र मिश्रा को 678 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी अमित कुमार मिश्रा को 514 मत मिले। इस प्रकार 164 मतों से अभय चंद मिश्रा विजयी रहे। बीड़ीओ श्री दीक्षित ने आधिकारिक पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...