सहरसा, अप्रैल 10 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देहद, खजुराहा एवं बरैठ पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को कुल 37 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा दाखिल किया। बीडीओ अमित आनंद ने बताया कि खजुराहा से अध्यक्ष पद के लिए 6, बरैठ से 5 और देहद से 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि सदस्य पद के लिए करीब 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन के दौरान कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच पहुंचे, जिससे माहौल चुनावी रंग में रंग गया। देहद पंचायत के पूर्व उपमुखिया समरजीत सिंह भी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 10-11 अप्रैल को संवीक्षा, 13 अप्रैल को नाम वापसी व प्रतीक आवंटन तथा 20 अप्रैल को मतदान व मतगणना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.