सहरसा, अप्रैल 10 -- सत्तर कटैया। ओकाही एवं शाहपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। ओकाही से अध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी कुमारी सहित तीन तथा शाहपुर से चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया। प्रखंड कार्यालय में समर्थकों की भीड़ रही। बीडीओ रोहित कुमार साह ने बताया कि 10-11 अप्रैल को स्क्रूटिनी, 13 को नाम वापसी और 20 अप्रैल को मतदान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...