बगहा, अप्रैल 9 -- नीरज कुमार बगहा।पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को बगहा एक व दो प्रखंड में अभ्यर्थियों व उनके समर्थन की काफी गहमागहमी रही। गुरुवार को बगहा दो प्रखंड के मंगलपुर औसानी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो एवं कार्यकारिणी प्रबंध समिति सदस्यों के लिए एक दर्जन लोगों ने नामांकन किया। तो दूसरी और बगहा एक प्रखंड के बीबी बनकटवा पैक्स के लिए विश्वजीत कुमार पाठक ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी में सामान्य पद के लिए अजीत तिवारी, विकास मिश्रा, मंटू मिश्रा ,निधि देवी, प्रतिमा देवी सहित एक दर्जन लोगों ने अपने-अपने कोटी के लिए नामजदगी का पर्चा भरा। प्रखंड बगहा दो के बीडीओ विदु राम ने बताया कि मंगलपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए शशि भूषण मिश्रा एवं छट्ठू यादव ने नामांकन किया। प्रखंड बगहा एक के बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बीबी ...