मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर पूर्वी पैक्स का 17 जून को होने वाले चुनाव को लेकर एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद और बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने शनिवार को निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय अंजनाकोट में बनाए गए तीन मतदान केंद्रों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के घर से बूथ की दूरी की मार्किंग की। एसडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उल्लेखनीय है कि उमेश कुमार चौधरी ने डीएम को आवेदन दिया था, जिसमें बताया था कि अंजनाकोट गांव स्थित मध्य विद्यालय में तीनों बूथ बनाए गए हैं, जो अतिसंवेदनशील हैं। यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण आरोप है कि एक पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का बूथ के पास ही घर है। पूर्व में हुए चुनाव में बवाल हुआ था। उन्हो...