अररिया, मार्च 6 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र में 18 मार्च को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। शुक्रवार छह मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रखंड के 21 पंचायतों में से मात्र 11 पंचायतों में पैक्स चुनाव होगा। यह जानकारी बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य प्रकाश ने दी। आरओ सह बीडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि नामांकन के दौरान जुलूस पर पूरी तरह पबंदी है। उन्होंने कहा कि पांच सौ मीटर की परिधि में 144 धारा लागू रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के 11 पैक्स धर्मगंज, पीपरा बिजवार,चहटपुर,कनखूदिया,बरदबट्टा, मियांपुर,नकटाखुर्द,ब्रह्कुम्बा, राम नगर, पेचैली पंचायतों में चुनाव होगा। निर्वाची...