अररिया, फरवरी 4 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि 6 फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरो से चल रही है। वहीं पैक्स चुनाव को पंचायतों में हलचल तेज हो गयी है। सभी प्रत्याशी घर घर जाकर मतदाताओं से मिलकर अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं । इधर बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि सौरगांव, लक्ष्मीपुर, शंकरपुर और लैलोखर में चुनाव होना था। इनमें से सौरगांव में अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं शंकरपुर पंचायत में अध्यक्ष सहित पिछड़ा और अतिपिछड़ा पद के लिए चुनाव होगा । जबकि लक्ष्मीपुर और लैलोखर में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। वहीं गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7 फरवरी को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.