सहरसा, मार्च 7 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्सों में 18 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 तथा सदस्य पद के लिए 11 अभ्यर्थियों ने प्रखंड कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी हलचल देखी गई और अभ्यर्थियों के साथ समर्थकों की भी उपस्थिति रही। बीपीआरओ अरविन्द कुमार ने बताया कि विशनपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए पवन यादव और शंभू कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सदस्य पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा। सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से तीन पुरुष और दो महिलाएं, पिछड़ा वर्ग से एक पुरुष और एक महिला, अतिपिछड़ा वर्ग से एक महिला और एक पुरुष तथा एससी-एसटी वर्ग से एक महिला और एक पुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.