सहरसा, अप्रैल 18 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। घर- घर जाकर समर्थन मांगने के साथ ही मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। गांवों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इधर प्रशासन भी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। इस बार प्रखंड के धनुपुरा, बख्तियारपुर दक्षिणी, भटौनी और तरियामा पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- टीकारामपुर पैक्स चुनाव: पियुश कुमार और सुमित कुमार आमने-सामने, 20 अप्रैल को होगा मतदान निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ...