भागलपुर, मार्च 16 -- नवगछिया एवं इस्माईलपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैक्स चुनाव का मतदान 18 मार्च को होगा। नवगछिया प्रखंड में दो पैक्स में मतदान होगा, ढोलबज्जा पैक्स और खैरपुर पैक्स। नवगछिया प्रखंड में जमुनिया पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस्माईलपुर प्रखंड के कमलाकुंड पैक्स में मतदान की तैयारियां पूरी हैं। यहां 845 मतदाता हैं और दो मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इस पैक्स में कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...