जहानाबाद, मार्च 16 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में धरनई पंचायत के लिए पैक्स अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव कराया जाना है। जिसके लिए मतदान कर्मियों ने प्रखंड कार्यालय में सोमवार को योगदान दिया। मतदान के लिए धरनई मध्य विद्यालय मे तीन केन्द्र बनाए गए हैं। जिसके लिए तीन पीठासीन अधिकारी के साथ 12 कर्मी लगाए गए जाएंगे। मतदान में कुल 1645 मतदाता भाग लेंगे। मतदान 18 मार्च को कराया जाना है। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.