भागलपुर, मार्च 10 -- प्रखंड कार्यालय कहलगांव परिसर स्थित ट्रायसेम भवन सभागार में सोमवार को प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में पेट्रोलिंग सह मजिस्ट्रेट, पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 132 कर्मियों में से 127 कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...