सीवान, मार्च 7 -- सिसवन, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्स के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन लगभग 67 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रखंड मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पैक्स अध्यक्ष के लिए सात व सदस्य पद के लिए साठ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष के लिए बघौना पंचायत से पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की पत्नी मधुबाला देवी व मुकेश सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भागर से दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कचनार से निवर्तमान अध्यक्ष संदीप कुमार राय उर्फ पेन्टर व सुरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि नयागांव से एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं सदस्य पदों के लिए लगभग 60 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र शनिवार तक भरे जाएंगे। स...