भभुआ, जून 22 -- रामपुर की भितरीबांध पंचायत में तीन जुलाई को होगा पैक्स चुनाव चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाताओं को साधने की कोशिश (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की भितरीबांध पंचायत में पैक्स समिति के पुनर्गठन को लेकर होनेवाले चुनाव के लिए सोमवार को 14 लोगों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया, जिसमें अध्यक्ष पद के चार और सदस्य पद के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

चुनाव में नामांकन अध्यक्ष पद के लिए मनोज जायसवाल, शत्रुध्न सिंह यादव, पूनम देवी व नवरंग चेरों और सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से 7, पिछड़ा वर्ग से 2 पुरुष तथा अजा-अजजा वर्ग से एक महिला ने नामांकन किया है। अंचल नाजिर जय प्रकाश ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पंचायत सरकार भवन बेलांव के सभागार में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य क...