छपरा, मार्च 11 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों को बुधवार को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया गया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ इसुआपुर इंजीनियर सत्यम सिंह ने बताया कि प्रखंड के दो पंचायतों सहवां व चकहन में चुनाव होने हैं। सहवां पंचायत में एक मात्र नामांकन होने के चलते पंकज कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित होंगे। वहीं चकहन पंचायत में दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया है जिसमें निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं गीता देवी आमने-सामने चुनाव मैदान में हैं। चकहन पंचायत से प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह को ब्लैक बोर्ड तथा प्रत्याशी गीता देवी को मोतियों का माला चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। चुनाव 18 मार्च को कराया जाएगा। वहीं मतदान के बाद उसी दिन प्रखंड सभागार इसुआपुर में मतगणना कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.