बांका, अप्रैल 16 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में एक मात्र पैक्स के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है। यहां पैर पैक्स के लिए एक अध्यक्ष एवं 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना है। अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा विभिन्न कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल एक दर्जन प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, कार्यकारिणी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला के एक-एक पद के लिए दो-दो प्रत्याशी, पिछड़ा वर्ग से पुरुष एवं महिला के एक-एक पद के लिए एक मात्र पुरुष प्रत्याशी रहने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। यह भी पढ़ें- बांका : पैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.