भभुआ, जून 20 -- कड़ी सुरक्षा के बीच किए नामांकन, अभ्यर्थी के साथ प्रस्ताव गए कक्ष में भितरीबांध पंचायत की पैक्स समिति के गठन के लिए तीन को होगा मतदान (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की भितरीबांध पंचायत में पैक्स समिति के पुनर्गठन को लेकर होनेवाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए राजकमल सिंह ने नामजदगी का पर्चा आरओ के समक्ष दाखिल किया। सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से दो, पिछड़ा वर्ग से दो पुरुष, अतिपिछड़ा वर्ग से दो पुरुष एवं एक महिला तथा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग से दो पुरुष एवं दो महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा। यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 12 ने दाखिल किया पर्चा...