अररिया, मार्च 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के चार पैक्स डुमरिया, हरिरा, पहुंसी व जागीर परासी के अध्यक्ष सहित कार्रकारणी के सदस्यों का चुनाव होना है। सभी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। जबकि सदस्य पद के लिए हरिरा पैक्स में सभी और पहुंसी में सिर्फ सामान्य जाति व अति पिछड़ा पुरुष का चुनाव होना है। वहीं डुमरिया और पहुंसी पैक्स के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण सदस्य पद के लिए चुनाव नहीं होगा। अब मात्र दो दिन का समय शेष रह गया है। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने के साथ प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिए हैं। वे घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मतदाताओं को अपनी ओर ध्यान आक...