अररिया, जनवरी 29 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो गया है। लैलोखर पैक्स से एक प्रत्याशी राधा देवी पति दिनेश सिंह ने नामांकन वापस ली है। इस तरह इस पैक्स में दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। वहीं सौरगांव पैक्स में एक ही उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। इस कारण सौरगांव से पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए। लक्ष्मीपुर में तीन, शंकरपुर में दो व लैलोखर में दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गया है। आगामी 06 फरवरी 2026 को चुनाव निर्धारित है। सहायक निर्वाची पद...