सहरसा, अप्रैल 8 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड के बरैठ, खजुराहा और देहद पंचायतों में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इन पंचायतों में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन 8 और 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। इसके बाद 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 13 अप्रैल को अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।।चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा और मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी उसी दिन प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पैक्स किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.