सहरसा, अप्रैल 20 -- महिषी, एक संवाददाता।। 20 अप्रैल को होने वाले राजनपुर पंचायत के पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के लिए कुल 6 बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बीडीओ भरत कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। सामान्य वर्ग महिला सदस्य के 2 पद एवं अन्य सदस्य के 3 पदों के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अनुसूचित जाति अन्य सदस्य के 1 पद के लिए 2 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता निर्भीक और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर सकें। यह भी पढ़ें- जिले के 63 पैक्स व दूध समिति का निर्वाचन आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने सभी बूथों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.