सीवान, मार्च 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सीवान सदर, जीरादेई, मैरवा, नौतन, दरौली, रघुनाथपुर, सिसवन, हसनपुरा, हुसैनगंज, पचरुखी, महाराजगंज, बसंतपुर, गोरेयाकोठी व लकड़ी नबीगंज प्रखंड के 28 पैक्सों में बुधवार को होने वाले मतदान व मतदान के उपरांत मतगणना के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 34 भवनों में बनाए गए 112 मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान होगा। सभी 28 पैक्सों को मिलाकर तकरीबन 71 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में पैक्स चुनाव पूरी तरह मतपत्र से कराया जायेगा। 28 पैक्सों में चुनाव कराने के लिए सभी मतदान कर्मी चुनाव सामग्री के साथ संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए मंगलवार को प्रस्थान कर गए। जिला प्रशासन के अनुसार, हालांकि जिले में 37 पैक्स में चुनाव प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.