मोतिहारी, मार्च 8 -- मधुबन,निसं। आगामी 18 मार्च को मधुबन के तीन पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रखंड के आईटी भवन के कक्ष में शनिवार को अंतिम दिन 33 अभ्यर्थियों ने पैक्स के अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जानकारी देते हुए एआरओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तालीमपुर पैक्स से बिरजू ठाकुर,शिवनाथ प्रसाद व कृषणा देवी,बाजीतपुर पैक्स से बाबूलाल भगत,सत्यनारायण प्रसाद व ब्रजकिशोर प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं कार्यकारिणी के सदस्य के लिए तालीमपुर से दिलीप कुमार,जीतेन्द्र कुमार,सुनीता देवी,विजय कुमार साह, नरेन्द्र ठाकुर, चंद्रकली देवी,उषा देवी,मधुबन दक्षिणी से पूजा कुमारी,पुनीता देवी, हरिश्चंद्र कुमार प्रसाद,बाजीतपुर से पूनम देवी,ललन पासवान,अशोक कुमार, ललन पासवान,किरण देवी सुरेंद्र सिं...