मधुबनी, मार्च 8 -- रहिका। प्रखंड क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायत का पैक्स चुनाव तथा एक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य पद का नामांकन काम पूरा कर लिया गया है। पैक्स चुनाव के नामांकन में अध्यक्ष के 16 तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के 59 उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड के रहिका,बसौली, बलिया,खजुरी,सनौर एवं मकसूदा पंचायत में पैक्स चुनाव 18 मार्च को किया जाएगा। प्रखंड क्षेत्र में एक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य पद के लिए भी चुनाव किया जाएगा। वहीं सौराठ पंचायत में कार्यकारिणी सदस्य पद का चुनाव किया जाएगा।10 मार्च को नामांकन पत्र की स्कूटनी किया जाएगा। पैक्स चुनाव परिणाम 19 मार्च को घोषित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.