बक्सर, अप्रैल 9 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन का दौर समाप्त हो गया। अंतिम दिन सदर प्रखंड के करहंसी पैक्स चुनाव को लेकर 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि पहले दिन महज 07 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। इस तरह से करहंसी पैक्स चुनाव में कुल 27 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए तैयार है। सदर बीडीओ साधुशरण पाण्डेय ने बताया कि बक्सर सदर प्रखंड के करहंसी पैक्स के लिए हो रहे हैं चुनाव को लेकर कुल चार पुरुष व एक महिला उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरा है। जबकि प्रबंध समिति सदस्य के लिए 12 पुरुष व 10 महिलाओ ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अंतिम दिन नामांकन कराने के लिए उम्मीदवार भारी समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन पहुंचे थे। नामाकंन को लेकर प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.