अररिया, मार्च 9 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड मुख्याल स्थित बीडीओ कक्ष में सोमवार से पैक्स चुनाव के तहत प्राप्त अभ्यर्थियों का नामांकन पर्चा की संवीक्षा शुरू हो गयी हैं। बीडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि की पैक्स चुनाव के तहत सम्पन्न नामांकन प्रकिया में 11 पंचायत में कुल 178 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। जिस में 37 अध्यक्ष पद के लिये 141 सदस्य पद पर नामांकन किया। सोमवार से सभी नामांकरण पर्चा का संवीक्षा शुरू हो गयी है। यह संवीक्षा मंगलवार तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को नाम वापसी व उसी तिथि को बैध अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जयगा। आरओ ने बताया कि पैक्स चुनाव 18 मार्च व मतगणना 19 मार्च को होगा। संवीक्षा कार्य में राजेंद्र सह, रवि शंकर, निवास कुमार झा आदि शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...