गोपालगंज, अप्रैल 8 -- विजयीपुर। प्रखंड के चौमुखा पैक्स के चुनाव के लिए पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राधा यादव, धर्मेंद्र यादव और रामभरोसा कुशवाहा शामिल हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विभूति यादव, गरजू सहनी, लक्ष्मी चौधरी, सुदामा प्रसाद व सर्फूदद्दीन अंसारी ने भी नामांकन दाखिल किए। वहीं नामांकन को लिए स्थानीय प्रखंड कार्यालय में काफी चहलपहल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...