छपरा, मार्च 7 -- अमनौर । प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों में उत्साह देखने को मिला। मदारपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कुशवाहा कांत सर सिंह, अंजू देवी, राजीव कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं। वहीं सदस्य पद के लिए कुल 16 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं कोरेया पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां जय प्रकाश राय और अनिल कुमार यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। जबकि सदस्य पद के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...