पैक्स चुनाव: मतदान व मतगणना की तैयारी पूरी
बेगुसराय, जून 15 -- बीहट। बरौनी के दो पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 17 जून को होने वाले मतदान व मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नींगा के कुल 1797 मतदाताओं के लिए मध्य विद्यालय, मिर्जापुर चांद में तीन तथा मैदाबभनगामा के 1931 मतदाताओं के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय, मैदाबभनगामा में तीन मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मतदान की समाप्ति के बाद उसी दिन बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज भवन में मतगणना होनी है। नींगा तथा मैदाबभनगामा में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो-दो अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव: मतदान व मतगणना की तैयारी पूरी (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.