बेगुसराय, अप्रैल 12 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की चार कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि संवीक्षा के बाद सभी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। ज्ञात हो कि पहसारा पश्चिमी, पहसारा पूर्वी, विष्णुपुर तथा समसा पैक्सों में अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए मतदान होना है। अध्यक्ष पद पर पहसारा पश्चिमी में निवर्तमान अध्यक्ष रणवीर कुमार और सुनीत सिंह, पहसारा पूर्वी में संजय कुमार और दिलीप कुमार, विष्णुपुर में मनोहर महतो और संतोष साहु तथा समसा में अशोक कुमार और राजकुमार महतो चुनाव मैदान में हैं। चारों पैक्सों में अध्यक्ष पद पर दो-दो अभ्यर्थियों के मैदान में रहने से सीधा मुकाबला तय माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.