गोपालगंज, अप्रैल 9 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। अंतिम दिन तक कुल 18 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। खास बात यह रही कि किसी भी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार सामने नहीं आए, जिससे सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में नामांकन के अंतिम दिन अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार मिश्र एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अशरफ आलम की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी कराई गई। सिसवा पंचायत में अध्यक्ष पद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.