मधुबनी, मार्च 19 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में पैक्स चुनाव की मतगणना बुधवार देर रात शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नरुआर पंचायत में जहां मतदाताओं ने एक बार फिर पुराने नेतृत्व पर भरोसा जताया, वहीं काको पंचायत में नया चेहरा उभरकर सामने आया। नरुआर पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैया झा ने अपने प्रतिद्वंदी मोहन मिश्रा को पराजित करते हुए लगातार जीत का सिलसिला बरकरार रखा। उल्लेखनीय है कि कन्हैया झा पिछले करीब 35 वर्षों से इस पद पर काबिज हैं और इस बार भी मतदाताओं ने उन पर ही विश्वास जताया। वहीं काको पंचायत में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जहां कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद संजय यादव ने 269 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मिलन यादव को 208 मत मिले, जबकि नारायण महतो को 171 मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.