पूर्णिया, अप्रैल 14 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड के आठ पंचायतों में प्रस्तावित पैक्स चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया 13 अप्रैल को समाप्त हो गई। नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर में बदलाव देखने को मिला है। एक पैक्स गोरियर पट्टी श्रीमाता में अध्यक्ष समेत सभी कमेटी सदस्य पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जिसके कारण वहां चुनाव नहीं कराया जाएगा। नाम वापसी के दिन मतैली खेमचंद पैक्स में रिंकु देवी, बसंतपुर में बीबी शहजादी बेगम और विजय मोहनपुर में रीना देवी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं कमेटी सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशियों ने भी नाम वापसी की। यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव: नाम वापसी नहीं, प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटित नाम वापसी के बाद अब सात पैक्स में चुनाव होना है। इन पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए कुल 18...