सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सुरसंड। प्रखंड क्षेत्र के करड़वाना, श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी एवं डाढ़ाबारी पैक्स में प्रस्तावित चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गयी। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीनों पैक्स में एक भी अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि सदस्य पद के लिए श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी पैक्स से कुल नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग से एक पुरुष व एक महिला, अतिपिछड़ा वर्ग से एक पुरुष व एक महिला तथा सामान्य वर्ग से तीन पुरुष एवं दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं। प्रखंड कार्यालय सूत्रों के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 10 और 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। इसके बाद 13 अप्रैल को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल को स...