अररिया, मार्च 8 -- अररिया, निज संवाददाता 18 मार्च को जिले के 70 पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड परिसर में अभ्यर्थियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। अररिया प्रखंड के 11 पंचायत में पैक्स चेयरमैन पद के लिए कुल 42 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।जबकि सदस्य पद के लिए कुल 140 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।वहीं कुसियारगांव पंचायत में निवर्तमान पैक्स चेयरमैन धीरेंद्र प्रसाद सिंह के अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।इस प्रकार उनका नामांकन पर्चा वैध पाया जाता है तो वे निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं।।नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब नौ व 10 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।उम्मीदवार 11 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।जबकि उसी दिन उम...