कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में करीब 34 पैक्सों के माध्यम से किसानों से धान की खरीद की जा रही है। अभी तक 93 हजार 891 क्विंटल धान की खरीद की जा चूकी है। हलांकि अभी विगत 15 से 20 दिनों से धान की खरीद किसानों से नहीं हो पा रही है। इसका मुख्य कारण पूर्व में किसानों से खरीदे गए धान पैक्सों से उठाव नही किया जा रहा है। कई पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि धान का उठाव मयूर राईस मिल द्वारा नही किये जाने के कारण गोदाम भरा पडा है और किसान धान देने के लिए पैक्स का चक्कर लगा रहें हैं। उन्होंने कहा कि जब तक धान का उठाव नही हो सकेगा तब तक वे धान खरीद नही कर पायेंगे। बता दें कि जिले में पूर्व में एक लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य था जिसे बढ़ाकर डेढ लाख क्विटल कर दिया गया है। वहीं 31 मार्च तक हीं धान की खरीद किसानों से किया जान...