औरंगाबाद, फरवरी 19 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा रेफरल अस्पताल रोड में पंचायत भवन के पास हो रहे पैक्स गोदाम का निर्माण को रोक लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। बताया गया कि जिस जगह पर गोदाम का निर्माण शुरू हुआ है वह जलाशय है और हसपुरा के दक्षिण और पूरब मोहल्ले के घरों का पानी निकासी होता है। लोजपा (आर) के प्रदेश सचिव सह वैश्य चेतना समिति के जिला संयोजक विजय कुमार अकेला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार एक तरफ जल, जीवन हरियाली के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर जलाशय का निर्माण करवा रही है। दूसरी तरफ अंचल कार्यालय से जमीन देकर जलाशय में मिट्टी भरकर गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि सात निश्चय योजना के तहत सरकार जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प ले रही है। उन्होंने डीएम से अविलंब इस पर रोक लगाकर पैक्स निर्माण स्थल का स्वयं निरिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.