बगहा, मार्च 12 -- नौतन। लम्बे अर्से से चल रहे प्रखंड के पूर्वी नौतन पैक्स के गोदाम के विवाद अब थम गया। गुरूवार को मजिस्ट्रेट सह बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह व अपर थानाध्यक्ष पुजा कुमारी के नेतृत्व में पैक्स गोदाम का ताला खुलवा गया और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमरीका प्रसाद उर्फ रविकांत प्रसाद व प्रबंधक आशुतोष कुमार को गोदाम का प्रभार सौप दिया गया। इस दौरान सभी पंचायत के प्रबुद्ध समाजसेवी भी मौजूद रहे। गौरतलब हो कि नवम्बर20 24 में पैक्स चुनाव संपन्न हुआ. तबसे वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमेरिका प्रसाद और पूर्व पैक्स अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद से गोदाम और अन्य प्रभार को लेकर लगातार पत्राचार होता रहा। ज्वाइन रजिस्टार सैयद मसरूख आलम ने गोदाम का हस्तांतरण करने के लिए कोशिश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.