भभुआ, मई 6 -- समृद्धि योजना के तहत कैमूर जिले के पांच पैक्सों का किया गया है चयन बोले डीसीओ, पैक्सों को बहुउद्देशीय संस्था बनाने का सरकार चला रही योजना ग्राफिक्स 151 पैक्स समिति काम कर रही हैं कैमूर जिले के 11 प्रखंडों में 05 पैक्सों का चयन किया गया है सहकार से समृद्धि योजना से (हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव/पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

पैक्सों का विकास कैमूर के पांच पैक्सों को बहुउद्देशीय व्यवसायिक और स्वरोजगार केंद्र के रूप में विकसित करने का बड़े पैमाने पर कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकार से समृद्धि विज़न के तहत जिले के मींव, दादर, सरैयां, अहिवास, कोटा पैक्स का चयन किया है। अब इन पैक्सों के माध्यम से गांव के लोगों को स्वरोजगार मिलेगा, जिससे वह न सिर्फ आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे, बल्कि गांव के अन्य लोगो...