मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार और अधिकारी तंत्र की मनमानी का मामला सामने आया है। मणिका विशनुपुर चांद पैक्स के अध्यक्ष राजीव लोचन कुमार ने एक सहकारिता कर्मी पर सीसी स्वीकृति के बदले रिश्वत मांगने क आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव को पत्र भी लिखा है। ​पैक्स अध्यक्ष का आरोप है कि किसानों से शेष 125 क्विंटल गेहूं की खरीद के लिए कैश क्रेडिट जारी करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...